• Fri. Oct 17th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

ByNews Editor

Aug 5, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

NEW DELHI  तीन राज्यों में रहे राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने वाले ऐतिहासिक दिन से जुड़ी अहम भूमिका

NEW DELHI
NEW DELHI

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:20 बजे अंतिम सांस ली।

वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 11 मई को हालत, ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे।

सत्यपाल 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DM5GLXQujJ1/

सत्यपाल का जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था। वे 2018 से 2019 तक जम्मू और कश्मीर के 10वें और अंतिम राज्यपाल रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। वे 1974-77 में उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 1980-86 और 1986-89 में राज्यसभा और 1989-91 में 9वीं लोकसभा के सदस्य रहे। बिहार के राज्यपाल भी रहे।

CBI ने 22 मई को सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें करीब 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ी का आरोप है।

https://www.facebook.com/share/1AJM2QFzy5/

CBI ने इसी मामले को लेकर 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा था। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी रेड की थी।

सत्यपाल मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को राजस्थान के झुंझुनूं में एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते करोड़ों की रिश्वत ऑफर हुई थी। उस दौरान उनके पास दो फाइलें आई थीं। इनमें एक बड़े उद्योगपति और दूसरी महबूबा मुफ्ती और भाजपा की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे एक व्यक्ति की थी।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1952283647555539104

मलिक ने कहा था कि उनके सचिवों ने बताया कि इसमें घोटाला है, इसके बाद उन्होंने दोनों डील रद्द कर दी थीं। उन्हें दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया था। मलिक ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा। जब CBI पूछेगी तो मैं ऑफर देने वालों के नाम भी बता दूंगा।’

NEW DELHI
NEW DELHI