• Fri. Mar 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का चुनाव आयोग तक मार्च

ByNews Editor

Aug 11, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का चुनाव आयोग तक मार्च

NEW DELHI राहुल-प्रियंका समेत 300+ सांसद शामिल, दिल्ली पुलिस बोली- अनुमति नहीं ली

NEW DELHI
NEW DELHI

संसद के मानसून सत्र का आज 16वां दिन है। लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सांसद सदन में वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते हुए वेल के पास पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNLIFfysNs3/?hl=en

विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रगान गाया। ये सभी हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर लेकर चल रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि INDIA ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि सरकार सुनना ही नहीं चाहती।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज रिवाइज्ड इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर सकती हैं। 31 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी की ओर से बदलाव के सुझावों के बाद 8 अगस्त को सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 को वापस ले लिया था।

https://www.facebook.com/share/16xUbEyJ6C/

संसदीय समिति ने 21 जुलाई को लोकसभा में रिपोर्ट पेश की थी। कमेटी ने सुझाव दिए थे कि बिल में चीजों को और ज्यादा स्पष्ट और सख्त करना चाहिए। अस्पष्ट चीजों को हटाना और नए कानून को मौजूदा फ्रेमवर्क के साथ जोड़ना चाहिए। सिलेक्शन कमेटी ने 4584 पन्नों की रिपोर्ट में कुल 566 सजेशन और रिकमेंडेशन दिए थे।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1954521574511460790

इनके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 और भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 भी पेश किया जाएगा।

NEW DELHI
NEW DELHI