• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PUNJAB पंजाब में छत से उड़ा हेलिकॉप्टर, पानी में डूबी बिल्डिंग

ByNews Editor

Aug 27, 2025 #PUNJAB
PUNJABPUNJAB

PUNJAB पंजाब में छत से उड़ा हेलिकॉप्टर, पानी में डूबी बिल्डिंग

PUNJAB बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सेना ने 25 लोगों को बचाया; जम्मू में 22 ट्रेनें रद्द

PUNJAB
PUNJAB

पंजाब में लगातार बारिश से 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बुधवार को सेना ने राज्य के पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा था।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DN0Da2DXmJB/

छत से हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा धराशायी होकर पानी में समा गया। इसके बाद भी सेना ने ऑपरेशन नहीं रोका और जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचा लिया। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो X पर शेयर किया है।

पंजाब में भारी बारिश के कारण 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, रेलवे ने आज जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली या वहां से चलने वाली 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इससे पहले मंगलवार को 27 ट्रेनों की यात्रा बीच सफर में ही रोक दी गई थी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों घर और होटल, फर्स्ट फ्लोर तक पानी में डूब गए हैं। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कुल्लू-मनाली और मंडी में रेस्टोरेंट और 20 से ज्यादा घर-दुकानें ब्यास नदी में समा गए।

https://www.facebook.com/share/1HyF7SFg1M/

जम्मू-कश्मीर में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही हैं। मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटे। कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही हैं। मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटे। कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।

कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान। एक चश्मदीद ने बताया- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1960327060338966680

प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। कई लापता हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है।

नॉर्दर्न रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है।

PUNJAB
PUNJAB

 

JAMMU
JAMMU

अन्य ख़बरें