• Thu. Oct 16th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MUMBAI मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट,हवा की रफ्तार 40kmph होगी

ByNews Editor

Sep 15, 2025 #MUMBAI
MUMBAIMUMBAI

MUMBAI मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट,हवा की रफ्तार 40kmph होगी

MUMBAI UP के उन्नाव में 80 गांवों में बाढ़; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

MUMBAI
MUMBAI

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DOlXUrygVdi/

उन्नाव में गंगा किनारे 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। मणिपुर में भारी बारिश से रविवार को कई जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। तेलंगाना, उत्तराखंड में तेज बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते जून से अबतक 404 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में बारिश और बाढ़ से अब तक 14000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

https://www.facebook.com/share/r/19xNrrUc9x/

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तय समय से 3 दिन पहले पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बीकानेर से मानसून विदा ले चुका है।

अगले दो-तीन दिन में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौटना शुरू हो जाएगा। जबकि मध्य प्रदेश में मानसून दो हफ्ते और रहेगा।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1967207012548415589

देश के अधिकांश हिस्सों से 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। जबकि दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश जारी रह सकती है।

MUMBAI
MUMBAI