• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MIRZAPUR गो तस्कर का हाफ एनकाउंटर 21 गोवंश और असलहा बरामद

ByNews Editor

Dec 14, 2025 #MIRZAPUR

MIRZAPUR गो तस्कर का हाफ एनकाउंटर 21 गोवंश और असलहा बरामद

अहरौरा – MIRZAPUR – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में दिनांक 13.12. 2025 को थाना अहरौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते चन्दौली होते हुए बिहार गोवंश ले जाया जा रहा है।

थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) वहद ग्राम हिनौता छातों में अभियुक्त को रोका गया, अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक गो- तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है जबकि 02 गो-तस्कर भागने में सफल रहे।

पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त संदीप उर्फ मुन्ना राय पुत्र स्व० राम नाथ राय निवासी ग्राम उदयरामपुर थाना चैनपुर कैमूर जिला भभुआ बिहार वर्तमान पता ग्राम भालू बूढ़न थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार उम्र करीब 37 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध बन्दूक 12 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 12 बोर तथा वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंश बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी, बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अहरौरा सदानन्द सिंह मय पुलिस बल टीम शामिल रही।