पथरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए दो इनडोर स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी गई है, जो बटियागढ़ एवं पथरिया में निर्मित होंगे-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल
==
झांसी ने हरियाणा को हराकर स्व. गिरीश सोनकिया स्मृति लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
==
प्रदेश के खेल मंत्री द्वारा पथरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए दो इनडोर स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी गई है, जो बटियागढ़ एवं पथरिया में निर्मित होंगे। यह बात प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने बटियागढ़ में एम.एच. क्लब मैच के समापन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा एम.एच. क्लब मैच का ऐसा भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें दस हजार से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रहती है। इसके लिए उन्होंने एम.एच. क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री पटेल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
एम.एच. क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय गिरीश सोनकिया स्मृति अंतर्राज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हरियाणा और झांसी (उत्तरप्रदेश) के बीच खेला गया। फाइनल मैच में झांसी ने टॉस जीतकर हरियाणा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
हरियाणा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम ने शुरुआत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 15.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
उन्होंने विजेता झांसी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। उपविजेता हरियाणा टीम को 20 हजार रुपये की राशि का चेक एवं ट्रॉफी दी गई। उन्होंने एम.एच. क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यस जुल्कर को (40 रन एवं 4 विकेट) तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार राहुल कुशवाहा को (94 रन एवं 4 विकेट) प्रदान किया गया।
#Damoh
