• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BAHRAICH विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना

ByNews Editor

Dec 22, 2025 #BAHRAICH

ब्रेकिंग न्यूज़
राजू श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर BAHRAICH
चाणक्य न्यूज़ इंडिया

विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में की जा रही धान खरीद कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि धान खरीद शासन की महत्वपूर्ण योजना में सम्मिलित है, जो सीधे कृषकों के हित से जुड़ी है।

इस हेतु किसी भी धान कय केन्द्रों पर किसानो को अपने धान विक्रय करने में कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने समस्त जिला प्रबंधको को निर्देश दिया कि संस्था के अनुमोदित क्रय केन्द्रों पर तेजी से धान खरीद करायी जाये तथा अधिक से अधिक कृषकों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाया जाय।
डीएम श्री त्रिपाठी ने समस्त जिला प्रबंधको को सचेत किया कि किसी भी क्रय केन्द्र पर बिचौलियों की मार्फत धान की खरीद न की जाये।

किसी भी क्रय केन्द्र पर यदि अनियमितता प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। क्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से आवंटित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने सभी प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए शासन द्वारा अनुमन्य

अन्य ख़बरें