इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन दमोह इकाई की समन्वयात्मक बैठक सम्पन्न
==
सरकारी एवं निजी क्षेत्र के आपसी समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु चर्चा
==
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन दमोह इकाई की एक समन्वयात्मक बैठक एक निजी होटल में गत दिवस आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं-योजनाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. आर.के. अठया द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर संचालन हेतु आईएमए सदस्यों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त किये जाने का अनुरोध किया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यगणों द्वारा सहमति व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र के आपसी समन्वय से सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
#Damoh
