• Sun. Mar 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह सृजन कार्यक्रम के तहत अति पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने लगाई बच्चों की क्लास

अति पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने लगाई बच्चों की क्लास
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी “सृजन कार्यक्रम” दमोह के पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में चलाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग अधिकारियों द्वारा एवं अस्प्रिंट्स द्वारा छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, हिंदी और गणित तथा अन्य विषयों को इन बच्चों को पढ़ाये जा रहे है। उसी श्रृंखला में आज 11 वें दिन अति पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया द्वारा बच्चों को गणित का पाठ पढ़ाया गया। जिसमे जोड़ना , घटाना, एवं गुणा करना सिखाया। वही गणित के सही उत्तर देने पर सुजीत भदौरिया द्वारा बच्चों का तालियों से अभिवादन भी करवाया साथ ही सभी बच्चों को स्कूली बैग, बॉटल , टिफिन , काफी, कंपास एवं पेन भी बांटे गए। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। नोडल पर्यवेक्षक अति पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन बच्चों को नशा संबंधी जागरूकता ,सुलोचन के दुष्प्रभाव एवं गुड टच-बैड टच जैसे चीज़े सिखायी और पढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, उप निरीक्षक सतीश राठौर,नव आरक्षक शक्ति सिंह और नीलेश व्यास की उपस्थिति रही।