• Sun. Mar 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

सुशासन सरकार अकेले नहीं ला सकती इसके लिए आमनागरिकों में जागरूकता जरूरी – सेवानिवृत्त आईएएस श्री दुबे
==
सुशासन सप्ताह का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना-कलेक्टर श्री कोचर
==
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव महाविद्यालय के आडोटोरियम में सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
==
लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं दमोह हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
==
सुशासन के संबंध में दिलाई गई शपथ
==

सुशासन केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। आज के समय में आवश्यकता है कि शासन व्यवस्था रूल बेस्ड गवर्नमेंट से आगे बढ़कर वैल्यू बेस्ड गवर्नमेंट की दिशा में कदम बढ़ाए, जहां नियमों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाए। इस आशय के विचार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव महाविद्यालय के आडोटोरियम में आयोजित सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस मनोहर दुबे ने व्यक्त किए।

सेवानिवृत्त आईएएस मनोहर दुबे ने कहा सुशासन तो निरंतर प्रक्रिया हैं लेकिन उस बीच में रुक-रुक कर कुछ विचार करना चाहिए। तो जब इस तरीके के हमारे कार्यक्रम होते हैं, तो सभी लोगों को एक बार रुक कर यह समझने का अवसर मिलता है कि कैसे हम आगे बढ़ें। उन्होंने कहा दमोह जिले के कलेक्टर और सभी अधिकारी-कर्मचारी बहुत सारे नवाचार कर रहे हैं। आप लोग जानते भी होंगे कि इससे लोग क्या महसूस कर रहे हैं। मुझे लगता है यहाँ पर बहुत अच्छे काम हो रहे हैं। कलेक्टर समाधान का जो उनका (अभियान) है और जिस तरीके से दमोह हेल्पलाइन है, वो सब बहुत ही अच्छे काम मुझे लग रहे हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 23 दिसंबर को प्रत्येक जिले में किसी पूर्व सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के माध्यम से सुशासन विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए। उन्होंने कहा सुशासन सप्ताह का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना हैं। इस अवसर पर पूर्व संभागायुक्त सागर एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोहर दुबे का व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए नवाचारों एवं सफल अनुभवों को साझा किया, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में जिले के चैंपियन ऑफ गुड गवर्नेंस अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने व्याख्यान को ध्यानपूर्वक सुना और भविष्य में सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरणा प्राप्त की। उन्होंने कहा कार्यशाला में जनवरी से नवंबर 2025 तक सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं दमोह हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने भी अपनी बातें विस्तार से रखीं। जिला लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल ने जिले में किये जा रहे नवाचार के सबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कलेक्टर समाधान, जनसुनवाई कार्यक्रम, संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाईन के सबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सुशासन के संबंध में शपथ दिलाई गई।

लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं दमोह हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

इस अवसर पर सी.एम. हेल्प लाइन शिकायतों के उत्कृ ष्ट निराकरण अंतर्गत थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता उर्जा विभाग शिवदयाल अहिरवार एवं जिला परिवहन अधिकारी दमोह क्षितिज सोनी को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के उत्कृिष्टि निराकरण अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी दमोह सुलेखा ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बटियागढ सूरजभान चौधरी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी तेन्दू खेडा श्रेयांश जैन को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार दमोह हेल्प लाइन शिकायतों के त्वरित व उत्कृूष्ट निराकरण अंतर्गत जल निगम महाप्रबंधक गौरव सराफ एवं सिविल सर्जन जिला अस्पुताल डॉ. प्रहलाद पटेल को सम्मानित किया गया।
#Damoh