• Sun. Mar 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह गेवलारी पुलिया पर प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण, हादसों की रोकथाम के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजाम

गेवलारी पुलिया पर प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण, हादसों की रोकथाम के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजाम
===

बटियागढ़ क्षेत्र अंतर्गत गेवलारी की पुलिया का जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी एवं थाना प्रभारी रजनी शुक्ला द्वारा मौके पर पहुंचकर संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पुलिया के आसपास मोड़ के किनारे लगे पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, ताकि दृश्यता बेहतर हो सके। साथ ही रात्रिकालीन रोशनी की व्यवस्था के लिए शहजादपुरा सरपंच नरेंद्र कटारे द्वारा हेलोजन लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त रेडियम पट्टी एवं आवश्यक साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

इस दौरान शहजादपुरा सरपंच नरेंद्र कटारे, उपनिरीक्षक शेष कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी एवं सुधारात्मक कार्य जारी है।
#Damoh