• Sun. Mar 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह कुम्हारी पंचायत उप-निर्वाचन 2025 हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

पंचायत उप-निर्वाचन 2025 हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
===
पटेरा, बटियागढ़ और पथरिया विकासखण्ड के मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तय
===

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पंचायत उप निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपादित कराने के लिए पंचायत नियम 1995 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड पटेरा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 कुम्हारी, विकासखण्ड बटियागढ़ की ग्राम पंचायत निबोरा कला तथा विकासखण्ड पथरिया की ग्राम पंचायत देवरान के मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट पदाविहित किए गए हैं।

विकासखण्ड पटेरा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 कुम्हारी के लिए प्रभारी तहसीलदार विवेक व्यास तेंदूखेड़ा पुलिस थाना कुम्हारी, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह हिण्डोरिया पुलिस थाना कुम्हारी, नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता दमोह पुलिस थाना पटेरा तथा नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार पुलिस थाना रनेह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड बटियागढ़ की ग्राम पंचायत निबोरा कला के लिए नायब तहसीलदार कोमल सिंह चढ़ार बटियागढ़ पुलिस चौकी केरबना तथा विकासखण्ड पथरिया की ग्राम पंचायत देवरान के लिए नायब तहसीलदार बृन्देश पाण्डेय पथरिया पुलिस चौकी सागर नाका, थाना दमोह देहात को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।
#Damoh