• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्पूर्ण समाधान दिवस कल 05 जनवरी को डीएम तहसील जलेसर में करेंगे जनसुनवाई

सम्पूर्ण समाधान दिवस कल 05 जनवरी को
डीएम तहसील जलेसर में करेंगे जनसुनवाई
एटा,
जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस 03 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिवस (अवकाश) के दृष्टिगत अब अगले कार्य दिवस कल 05 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी, तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
इसी क्रम में लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), तहसील अलीगंज में तथा सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), तहसील सदर एटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसुनवाई करेंगे।
तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, ताकि मौके पर ही समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण किया जा सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर दर्ज