सम्भल न्यूज़
संवादाता – सचिन कुमार वार्ष्णेय
*संभल में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मस्जिद-मदरसा निर्माण पर चला बुलडोजर, DM की कड़ी चेतावनी*
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ताजा मामला तहसील संभल के सलमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गांव से सामने आया है
संभल जिले के सलमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गांव में आबादी के लिए सुरक्षित की गई सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया था।
जांच में यह पाया गया कि जिस भूमि को आबादी के उपयोग के लिए पट्टे पर दिया जाना था, उसी जमीन पर मस्जिद के साथ-साथ मदरसा का भी निर्माण कर लिया गया था।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और संबंधित लोगों को एक महीने का नोटिस जारी किया। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित लोगों ने स्वयं ही अवैध मस्जिद और मदरसा निर्माण को गिरा दिया।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मौके से मलबा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के अनुसार यह भूमि अब उन्हीं पात्र लोगों को दी जा रही है, जिनके लिए वह मूल रूप से आरक्षित थी।
DM बाइट
राजेंद्र पैंसिया, जिलाधिकारी, संभल
“सलमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गांव में आबादी के लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद और मदरसा का निर्माण किया गया था। जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं अवैध निर्माण को हटा लिया है। अब मलबा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कहीं भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग स्वयं अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
