• Sun. Mar 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया सशक्त

सम्भल न्यूज़

सचिन कुमार वार्ष्णेय
डिविजन हैड

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया सशक्त

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद सम्भल पुलिस द्वारा नव वर्ष पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अनुकृति शर्मा के निर्देशन में दिनांक 05 जनवरी 2026 को जनपद की मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु चौपाल का आयोजन कर उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के अंतर्गत जनपद की एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। मोबाइल पर इमरजेंसी कॉल व पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों तथा शासन द्वारा प्रत्येक थाने को उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति CUG नंबर की जानकारी भी साझा की गई।
जनपद सम्भल पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़कर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे निर्भय होकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें।

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया