• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का मिलेगा लाभ-विधायक श्री मलैया

विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का मिलेगा लाभ-विधायक श्री मलैया
===
साकेत वार्ड बजरिया में सी.सी. रोड, नाली एवं टॉप लेन फुटपाथ लाइट कार्यों का लोकार्पण संपन्न
===

नगर पालिका परिषद दमोह के वार्ड क्रमांक 37 साकेत वार्ड, बजरिया नंबर 07 में सी.सी. रोड, नाली निर्माण एवं टॉप लेन फुटपाथ लाइट स्थापना कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा के साथ-साथ स्वच्छता और बेहतर प्रकाश व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम शिवहरे ने की।

इस अवसर पर विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली निर्माण एवं टॉप लेन फुटपाथ लाइट जैसी सुविधाएं वार्ड के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। पार्षद कविता राय के प्रयासों से वार्ड में पुलिस चौकी पुनः शुरू हुई और आवास, पेंशन, मुफ्त राशन, लाड़ली बहना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्डवासियों को समान रूप से मिला है।

श्याम शिवहरे ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले हैं। सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

वार्ड पार्षद कविता राय ने कहा कि बजरिया वार्ड 7 में लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की आवश्यकता थी। आज इन कार्यों के लोकार्पण से वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
#Damoh