• Tue. Jan 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सड़क सुरक्षा माह के तहत संभल में जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

सम्भल न्यूज़
डिवीजन हैड मुरादाबाद – सचिन कुमार वार्ष्णेय

सड़क सुरक्षा माह के तहत संभल में जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को “जीरो फेटेलिटी माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद संभल के प्रमुख चौराहों पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आमजन, वाहन स्वामियों, चालकों एवं परिचालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लोगों को ओवरस्पीड में वाहन न चलाने, वाहन की सही ओवरटेकिंग करने, दोपहिया वाहन चलाते समय आगे व पीछे बैठी सवारी के लिए हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, चार पहिया वाहन में सभी सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नशा या नींद की स्थिति में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनहानि को रोकने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री अमिताभ चतुर्वेदी, यात्री/मालकर अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार यादव एवं यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।