• Mon. Jul 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा कुंडलपुर, पटेरा स्थित फ्राइम्स कुरकुरे निर्माण यूनिट का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा कुंडलपुर, पटेरा स्थित फ्राइम्स कुरकुरे निर्माण यूनिट का किया गया औचक निरीक्षण
==
स्नैक्स फ्राइम्स के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
==
धारा 32 के तहत जारी किया गया नोटिस
===

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा कुंडलपुर, पटेरा स्थित फ्राइम्स कुरकुरे निर्माण यूनिट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यवाही में बस स्टैंड कुंडलपुर स्थित वनारा एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिसर से मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित सीक्रेट सेंटा एवं दाल चावल ब्रांड स्नैक्स के नमूनें जांच हेतु लिए गए। मौके पर निर्माण यूनिट में कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए। कर्मचारियों द्वारा एप्रन एवं हेड कवर का उपयोग करते हुए नहीं पाया गया।लैब टेस्टिंग रिपोर्ट, फोस्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं पैकेजिंग मटेरियल लैब टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं पाए गए। मौके पर परिसर में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
#Damoh

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर