जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख बस्ती जनपद
दिनांक: 17 जनवरी 2026
बस्ती: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमें में अभियुक्त दीपनरायण यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र मनीराम यादव ग्राम रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को मुड़घाट पुल से 17 जनवरी को चोरी के तीन मोटर साइकिल व एक बुफर (साऊण्ड) तथा 2320 नगद रूपये के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।
अभियुक्त दीपनरायण यादव उर्फ दीपू यादव का ज़िले के यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना दुबौलिया में , बीएनएस की धारा 303(2) के तहत थाना कलवारी में, बीएनएस धारा 303(2), 317(2),319(2),336(3),318(2),340(2) के तहत थाना कोतवाली जनपद बस्ती में दर्ज मुकदमों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तारी व बरामदी करने वाली टीम में दिनेश चंद चौधरी-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , उप निरीक्षक अजय सिंह-चौकी प्रभारी सिविल लाईन, उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह-चौकी प्रभारी बड़ेवन ,उप निरीक्षक पवन कुमार मौर्य-चौकी प्रभारी सदर अस्पताल, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल आशुतोष चौहान, कांस्टेबल काशी कुमार , कांस्टेबल सौरभ सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती शामिल रहे।
