• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

हाईवे पर गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को अवैध तमंचे व सत्तर लीटर डीज़ल के साथ बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 19 जनवरी 2026

बस्ती: थाना पुरानी बस्ती पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत सबदईया कला हाईवे व परसा जाफर जायका ढाबा के पास से खडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो चोरों को 19 जनवरी दिन सोमवार को हाईवे पर चैनपुरवा अण्डर पास के पास से दोपहर को गिरफ्तार किया गया और अभियुक्तगण के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या UP57Q6270 रंग सफेद की डिग्गी में कुल 3 गैलन, दो गैलन में 40 लीटर के व एक गैलन में 30 लीटर का जिसमें डीजल भरा हुआ था व एक पाइप प्लास्टिक की पीले रंग की तथा गाडी के आगे के डेक्स बोर्ड वाले डिग्गी से एक पेचकस, एक जैक टूल, दो ह्वील पाना, तीन पाना रिन्च, एक बैट्री लाक, सात रिन्च भिन्न भिन्न नंबरों की व एक सब्जी काटने वाला छोटा चाकू, एक नट बड़ा व आगे के ही डेक्स बोर्ड वाले डिग्गी से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व 1320 रुपया बरामद किया गया । पुलिस द्वारा विधिक कर्यावाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में क्रमशः विवेक पासवान उर्फ सेठ पुत्र वंशु पासवान निवासी राम नगर कडजहां (धूसी टोला) थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष, विपिन पासवान पुत्र चंद्रिका पासवान निवासी बेलवार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष हैं। अभियुक्तों में विवेक पासवान उर्फ सेठ का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है जिनके खिलाफ गोरखपुर जिले के थाना सहजनवा,थाना झगहा , थाना चौरीचौरा ,थाना खोराबार व बस्ती जनपद के थाना पुरानी बस्ती में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमें पहले से ही दर्ज रहे है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे थाना पुरानी बस्ती ,निरीक्षक विकास यादव प्रभारी एसओजी टीम , उप निरीक्षक संजय कुमार उप निरीक्षक फूल सिंह ,. हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव , कांस्टेबल राकेश चौहान , हेड कांस्टेबल विरेन्द्र यादव, कांस्टेबल बलवन्त यादव थाना पुरानी बस्ती , मुख्य आरक्षी इरशाद खान, मुख्य आरक्षी अभय उपाध्याय ,मुख्य आरक्षी शिवम यादव ,आरक्षी विजय यादव व आरक्षी चंदन कुमार एसओजी टीम बस्ती शामिल रहे।

अन्य ख़बरें