• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह नाम के साथ लिखा ब्लड ग्रुप, दिल में बसी मानव सेवा 51वीं बार रक्तदान करेंगे दीपक जैन

*नाम के साथ लिखा ब्लड ग्रुप, दिल में बसी मानव सेवा 51वीं बार रक्तदान करेंगे दीपक जैन*
दमोह: प्रदेश में शायद यह पहला ऐसा नाम है जो पहचान के साथ-साथ जीवन बचाने का संदेश भी देता है। हम बात कर रहे हैं दमोह जिले के निवासी दीपक जैन ‘ए प्लस’ की जी हां, यही उनका परिचय है। नाम के पीछे लिखा ब्लड ग्रुप केवल अक्षर नहीं, बल्कि समर्पण, संवेदना और मानव सेवा का प्रतीक है। 47 वर्ष की उम्र में दीपक जैन वह कर चुके हैं,जो कई लोग पूरी जिंदगी में भी नहीं कर पाते। अपनी उम्र से भी अधिक बार रक्तदान कर चुके दीपक जैन मंगलवार को 51वीं बार रक्तदान करने जा रहे हैं। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 51 परिवारों के लिए जीवन की उम्मीद है। दीपक जैन लगातार मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है,वे बिना किसी संकोच के आगे बढ़ते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि इससे किसी की धड़कनें लौट आती हैं। मंगलवार को होने वाला यह रक्तदान उनके जीवन का एक भावुक और ऐतिहासिक पल होगा। इस अवसर पर उन्होंने समाज के नागरिकों से अपील की है कि रक्तदान के लिए आगे आएं,और उपस्थित हों

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया