जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख BASTI जनपद
दिनांक: 22 जनवरी 2026
BASTI : पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के अनुक्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी हर्रैया के नेतृत्व में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया द्वारा 24 दिसम्बर 2025 को थाना हर्रैया क्षेत्रांतर्गत गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में ”साइबर क्राइम:: एक चुनौती” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन की गई थी।
इसमें विद्यालय के कुल 379 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 137 छात्राएं और 232 छात्र सम्मिलित हुए थे। 22 जनवरी 2026 को प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए श्रेष्ठ पांच प्रतियोगियों को जिनमें प्रथम स्थान दीक्षा सिंह पुत्री राजेश कुमार सिंह (कक्षा-11 C) व सत्येंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र नागेश कुमार पाण्डेय (कक्षा-11 A), द्वितीय स्थान खुशी पुत्री श्री ज्ञानचन्द्र (कक्षा-11B) व सात्विक पुत्र श्री केशव प्रसाद (कक्षा 11C), तृतीय स्थान कली श्रीवास्तव पुत्री श्री संजय श्रीवास्तव (कक्षा-11 C ) व सुशील मौर्य पुत्र श्री राम स्वरूप मौर्य (कक्षा 10 C), चतुर्थ स्थान अर्चिता सिंह पुत्री श्री गंगाशरण (कक्षा-11 C) व अपूर्व पुत्र श्री उमेश त्रिपाठी (कक्षा 12 D),पंचम स्थान नीशू वर्मा पुत्री श्री नेकराम वर्मा (कक्षा-11 B) व हिमांशु पाण्डेय पुत्र श्री गुरुदेव (कक्षा 11 A ) को पुरस्कृत किया गया ।पुरस्कार वितरण के दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्रैया व साइबर टीम हरैया और गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक और ग्राम प्रधान , सम्मानित व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे ।
