• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बस्ती जनपद के शास्त्री चौक पर पुलिस द्वारा किया गया ब्लैक आउट मार्च

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 23 जनवरी 2026

बस्ती : जनपद में नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 23 जनवरी 2026 को राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के संदर्भ में जनता को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रूधौली सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व अन्य पुलिस बल ने शास्त्री चौक पर भव्य मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने मार्च करते हुए आम जनमानस को ब्लैकआउट के महत्व, युद्ध व हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं नागरिकों द्वारा सहयोग करने की अपील की। ब्लैकआउट एक महत्वपूर्ण नागरिक सुरक्षा उपाय है, जिसके अंतर्गत शाम 6 बजे सायरन बजने पर घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की सभी लाइटें पूर्णतः बंद कर दी जाती हैं, खिड़कियों पर मोटे पर्दे व काले कपड़े लगाए जाते हैं तथा किसी भी प्रकार का प्रकाश बाहर न निकले, यह सुनिश्चित किया जाता है। इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले में दुश्मन को लक्ष्य निर्धारित करने में कठिनाई उत्पन्न करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों ने जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल केवल जागरूकता एवं तैयारी का अभ्यास है, जिसमें किसी भी प्रकार का भय या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अपील की कि शाम 6 बजे निर्धारित समय पर सभी नागरिक शांतिपूर्वक सहयोग करें, लाइटें बंद रखें तथा आपात स्थिति में पुलिस, सिविल डिफेंस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने एवं आपदा व आपात स्थिति में समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य ख़बरें