• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पन्ना सहित संबंधित विभाग प्रमुखों को लिखा पत्र

जिले की सीमा अंतर्गत दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना मार्ग पर स्थित गैसाबाद पुल आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन की व्यवस्था बनी रहे
==
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पन्ना सहित संबंधित विभाग प्रमुखों को लिखा पत्र
==
आवागमन प्रतिबंध का कड़ाई से पालन एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित कराया जाये
==

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हटा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पन्ना, पुलिस अधीक्षक दमोह, संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास निगम संभाग सागर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग सागर, दमोह, जिला परिवहन अधिकारी दमोह, पन्ना तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भा./सड़क) दमोह एवं पन्ना को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जिले की सीमा अंतर्गत दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना मार्ग पर स्थित गैसाबाद पुल अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में है।जिसके कारण पुल से आवागमन पूर्णतः असुरक्षित होने से यातायात प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में आवागमन बाधित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा अस्थायी रूप से दुकानें बंद की गई तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना उत्पन्न हुई।

जिला मजिस्ट्रेट पन्ना को पत्र लिखकर जिले की सीमा अंतर्गत थाना गैसाबाद एवं थाना सिमरिया की ओर पुल पर आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया है। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये जिला पन्ना अंतर्गत भू-अर्जन कार्यवाही, बस संचालन एवं यात्रियों के पैदल आवागमन पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत कराये जाने संबंधितों को निर्देशित किया जाये।

पुलिस अधीक्षक से कहा है जिले की सीमा अंतर्गत थाना गैसाबाद एवं थाना सिमरिया की ओर पुल के समीप 24×7 पुलिस बल की तैनाती/पुलिस पेट्रोलिंग कराए जाने के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर प्रभावी निगरानी, आवागमन प्रतिबंध का कड़ाई से पालन एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित कराया जाये।

जारी आदेशों में संभागीय प्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास निगम सागर एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दमोह/सागर से कहा है नवीन पुल की एप्रोच रोड एवं वैकल्पिक कनेक्टिविटी की व्यवस्था तत्काल संयुक्त स्थल निरीक्षण कर सुनिश्चित की जाये ताकि आमजन के लिये सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन शीघ्र बहाल किया जा सके। गैसाबाद पुल की स्थिति का संयुक्त रूप से पुन: तकनीकी निरीक्षण कराते हुये यह स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाये कि उक्त पुल मरम्मत, सुधार योग्य है अथवा नहीं आवश्यक कार्यवाही हेतु यथाशीघ्र निर्णय लिया जाये।

कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भा./सड़क) दमोह एवं पन्ना को निर्देशित किया है वर्तमान में मुख्य रूप से हटा–मड़ियादो–बर्धा–जैतपुर–सिमरिया मार्ग का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जा रहा है। उक्त मार्ग पर वाहनों के आवागमन में अत्यधिक वृद्धि हो जाने से विभिन्न स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा आमजन को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतः अपने-अपने जिले की सीमा अंतर्गत उक्त वैकल्पिक मार्ग का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत/सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित किया जाये, ताकि आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन की व्यवस्था बनी रह सके।

जिला परिवहन अधिकारी दमोह, पन्ना से कहा है अपने-अपने जिले की सीमा अंतर्गत समस्त बस संचालकों को निर्देशित किया जाये कि गैसाबाद पुल के समीप बसों का संचालन एवं यात्रियों के पैदल पुल पार कराने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए तथा संबंधित बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से सुनिश्चित कराया जाए। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निगरानी की जाए।
#Damoh

अन्य ख़बरें