• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी पहुंचे ग्राम पंचायत सलैया

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी पहुंचे ग्राम पंचायत सलैया
==
34.90 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन
==
सहभोज कार्यक्रम में हुये शामिल
===

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने आज ग्राम पंचायत सलैया के मसान टोला में नाला-पुलिया निर्माण लागत 24.90 लाख का कार्य और नकटी टोला में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यो लागत 10 लाख का भूमिपूजन किया। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान शिविर का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सभी देशवासियों को, क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देते हुये कहा 77 वें गणतंत्र दिवस का यह पर्व हम सबके लिए मंगलमय हो। आज यहाँ पर भूमि पूजन भी किया गया और ग्राम पंचायत सलैया के मसान टोला में नाला-पुलिया निर्माण का कार्य और नकटी टोला में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दमोह विधायक जयंत मलैया के साथ भूमि पूजन किया। जल्दी ही ये दो सौगातें मिलेंगी और इसके साथ-साथ स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन का भी आनंद लिया। उन्होंने सभी को पुनः गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा “निश्चित रूप से दमोह में आंगनवाड़ी का भी शुभारंभ किया गया और अस्पताल में आयुष विभाग के प्रोडक्ट हैं, उसके शॉप का उद्घाटन किया गया है। बहुत अच्छी सौगातें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दमोह वासियों को मिली हैं।

दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा मशानटोला में पुलिया और सामुदायिक भवन बनने का राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी ने कार्य का शुभारंभ किया है। जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जब यह मशानटोला की पुलिया बन जाएगी और सामुदायिक भवन बन जाएगा, उसके तत्काल बाद फिर आएँगे और फिर उसका लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर श्याम शिवहरे ने भी अपनी बात रखी।

राज्यमंत्री श्री लोधी भोज में शामिल हुए

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एकीकृत माध्यमिक शाला सलैया में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुये।
#Damoh

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया