• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

कोडिन सिरप की अवैध बिक्री करने वाले अभियुक्त को बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 29 जनवरी 2026

बस्ती: औषधि निरीक्षक द्वारा 8 दिसम्बर 2025 को थाना कोतवाली पर जांच कर तहरीर दिया गया कि गणपति फार्मा स्थित ग्राउंड फ्लोर, जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर जनपद बस्ती के संचालक पंकज कुमार पुत्र पतल साहनी निवासी दुर्गा मंदिर चौराहा हडिया जनपद बस्ती के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री किया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 28 जनवरी को रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी को रोडवेज बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त मूलरूप से जनपद वाराणसी के त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर का रहने वाला है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी , निरीक्षक शुभनरायन दुबे ,चौकी प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक सभाशंकर यादव , कांस्टेबल अभिषेक यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती शामिल रहे।

अन्य ख़बरें