• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपरा में आयोजित हुआ करियर मेला

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपरा में आयोजित हुआ करियर मेला
====

प्रदेश के शासकीय स्‍कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्‍कूल जीवन से ही भविष्‍य के अवसर प्राप्‍त हो, इसके लि‍ए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक 5 दिवसीय करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग अभि‍यान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचानालय मध्यप्रदेश द्वारा यूनिसेफ एवं म.प्र. राज्‍य ओपन बोर्ड/ओपन स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है।

पांच दिवसीय कैरियर मेलों और काउंसलिंग सत्रों में विद्यार्थियों को करियर के विविध विकल्पों की जानकारी के साथ ही शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित मार्गदर्शन दि‍या जाएगा, साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्‍न शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से भी परिचित कराया जा रहा है।

अन्य ख़बरें