• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गुमशुदा लड़के को बस्ती पुलिस ने किया आधे दिन के अंदर बरामद

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख- बस्ती जनपद
दिनांक: 30 जनवरी 2026

बस्ती: थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा 29 जनवरी 2026 को पंजीकृत गुमशुदगी से सम्बन्धित गुमशुदा अनीश चौधरी उम्र 18 वर्ष पुत्र राकेश चौधरी निवासी ग्राम कुसम्हा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, को 30 जनवरी 2026 को करीब ग्यारह बजे दिन में कस्बा सल्टौआ जनपद बस्ती, से सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।

अन्य ख़बरें