• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

खेल जगत: दमोह के लाल अर्पित पटेल ने भोपाल में गाड़े सफलता के झंडे, भाला फेंक में बढ़ाया जिले का मान*

*खेल जगत: दमोह के लाल अर्पित पटेल ने भोपाल में गाड़े सफलता के झंडे, भाला फेंक में बढ़ाया जिले का मान*
चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी
सँभागीय ब्यूरो चीफ-पुरषोत्तम साहू
*​बटियागढ़/दमोह-* मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित ‘खेलो एमपी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता’ में दमोह जिले के ग्राम बरतलाई के होनहार खिलाड़ी अर्पित पटेल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूर्व जनपद सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सीमा उमेश पटेल वा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उमेश पटेल के सुपुत्र अर्पित ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरी पथरिया विधानसभा और दमोह जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
*​संघर्ष और सफलता की उड़ान*
​बटियागढ़ तहसील के एक छोटे से गाँव बरतलाई से निकलकर भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम तक का सफर अर्पित के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन भरा रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अर्पित ने अपनी तकनीक और ताकत का सटीक तालमेल बैठाते हुए भाला फेंका, जिसे देखकर वहां मौजूद प्रशिक्षक और दर्शक दंग रह गए।
*​क्षेत्र में हर्ष की लहर*
​अर्पित की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही दमोह पहुँची, क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया। पथरिया विधानसभा के समर्थकों और ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण अंचल में सुविधाओं के अभाव के बावजूद अर्पित ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
​”यह सिर्फ अर्पित की जीत नहीं है, बल्कि हमारे पूरे जिले के उन युवाओं की जीत है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। अर्पित ने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता कदम चूमती है।”
*— क्षेत्रीय खेल प्रेम – शुभकामनाओं का तांता*
​अर्पित की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता उमेश पटेल (मंडल महामंत्री) को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दिनेश पटेल,देवेंद्र कुसमरिया ,प्रकाश पटेल और अनेक चाहने बालो के साथ जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने अर्पित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया