*सुलतानपुर न्यूज़*
*रिपोर्टर उदय भान*
*मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नए जिला उपाध्यक्ष बनाए गए सुभाष यादव*
*सुलतानपुर* सुल्तानपुर जनपद के समाजसेवी एवं संघर्ष शील युवा नेता को आज मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के निर्देश पर जिला अध्यक्ष शहजाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड सुल्तानपुर के अनुरोध पर सुभाष यादव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया, सुभाष यादव काफ़ी दिनों से पार्टी से जुडकर निरन्तर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे रहते थे निस्वार्थ भाव से पार्टी में लगे रहने के फलस्वरूप आज पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है पी डी ए के संदेश को गांव गांव में जन जन तक पहुंचाकर, माननीय अखिलेश यादव के सपनों को साकार कर रहे हैं युवा नेता सुभाष यादव, 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के युवा नेता सुभाष यादव अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं युवा नेता सुभाष यादव को पार्टी में मिलने से क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है,
पार्टी में पद मिलने के बाद सुभाष यादव ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली| इस मौके पर जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मुलायम सिंह यादव मोहम्मद शहजाद की उपस्थिति में सभी साथियों ने युवा नेता सुभाष यादव को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया , मौके पर जिला महासचिव पवन यादव, प्रदेश महासचिव अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, आलोक यादव, अच्छेलाल यादव एवं बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
HTA रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: हटा में 40 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
