औरैया जिले की विकासखंड बिधूना के प्राथमिक विद्यालय तिरकों में कक्षा पांचवीं के मेधावी छात्र ओम जी ने नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में 42वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ओम पुत्र भरत सिंह राठौर का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अभिभावकों व शिक्षकों के लिए गौरव का विषय बन गया है। विद्यालय में उनकी कक्षा शिक्षिका तारा देवी व समस्त स्टाफ ने ओम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन का यह फल है। तारा देवी ने बताया कि ओम हमेशा से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। स्टाफ ने ओम को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं दूसरी ओर विकासखंड बिधूना के यू पी एस पुरवा भवानी कंपोजिट में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रा कामिनी पुत्री अजीत सिंह का चयन नवोदय विद्यालय में होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय पाठक एवं समस्त शिक्षक गणों ने बच्ची को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया और उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। छात्रा ने 148वी रैंक हासिल की है। ग्रामीणों का कहना हैं की ग्रामीणांचल में स्थित विद्यालय के लिए यह उपलब्धि सराहनीय है।
