• Sun. Jun 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

प्रयागराज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ बैठक सम्पन्न

ByAshok Mishra

Mar 27, 2026

शिवम द्विवेदी
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
प्रयागराज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ बैठक सम्पन्न

जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं एल0पी0जी0 की पर्याप्त उपलब्धता-जिलाधिकारी

अनाधिकृत रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एल0पी0जी0 का भण्डारण, होलडिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० गैस की बिक्री पर शतत् निगरानी रखे जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने के दिए निर्देश

प्रयागराज

 

 

ईरान-इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप ईंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० एवं पेट्रोल/डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) श्री विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील सिंह, पेट्रोल/डीजल तथा एल०पी०जी० के समस्त विक्रय अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल/डीजल व एल०पी०जी० एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें।

जिला पूर्ति अधिकारी एवं विक्रय अधिकारी डीजल एवं पेट्रोल द्वारा अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रमक दुष्प्रप्रचार/अफवाह के कारण पेट्रोल/डीजल के अतिरिक्त मांग के कारण पेट्रोल पम्प पर अनावश्यक भीड़ बढ़ी हुई है। जबकि जनपद के 368 पेट्रोल पम्पों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। आमजन की मांग के सापेक्ष पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल पम्पों है। जनपद के पेट्रोल पम्पों पर आज का प्रारम्भिक स्टॉक लगभग 65 लाख डीजल / पेट्रोल उपलब्ध है, जबकि गत दिवस की डिलीवरी 18 लाख लीटर डीजल/पेट्रोल है। इसी प्रकार जनपद के 144 गैस एजेन्सियों के माध्यम से सुचारू रूप से एल०पी०जी० उपभोक्ताओं को एल०पी०जी० सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में एल०पी०जी० गैस की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि पेट्रोल / डीजल एवं एल०पी०जी० गैस की बिक्री पर शतत् निगरानी रखी जाय कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से भण्डारण या होलडिंग एवं कालाबाजारी न करने पाये। अपर जिलाधिकारी (ना०आ०), जिला पूर्ति अधिकारी, विक्रय अधिकारी एल०पी०जी०, पेट्रोल एवं डीजल भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगें कि किसी के द्वारा एल०पी०जी०, पेट्रोल एवं डीजल कालाबाजारी एवं होल्डिंग करते पाया जाये तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दण्डांत्मक कार्यवाही की जाये। विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी पेट्रोल पम्प पर स्टॉक की कमी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। किसी भी पेट्रोल पम्प में मांग अधिक हो तो, वहां टर्मिनल से तेल की निर्वाध आपूर्ति बनाये रखा जाय। पेट्रोल/डीजल की मांग के सापेक्ष आपूर्ति बनायी रखी जाय। यदि पम्प पर भीड़ हो तो लगातार पम्प कियाशील रखा जाय। मांग के अनुरूप आगामी दिनों में आमद की प्लानिंग कर ली जाय। पेट्रोल पम्प एवं एल०पी०जी० के शोरूम पर लग रहे भीड़ के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि पुलिस से समन्वय स्थापित कर पम्प एवं गैस एजेन्सी पर पर्याप्त सुरक्षा पदान की जाय।

एल०पी०जी० एवं पेट्रोल / डीजल की उपलब्धता बनाये रखने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसका मोबाइल नम्बर-8299632748, 7388036037,8126271301, 8853522200, 9956591463, 8299033086 है। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

जिलाधिकारी द्वारा अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968