सामाजिक अध्ययन ओलंपियाड में शिवांशी तिवाड़ी ने हासिल किया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान
केकड़ी 21 मार्च (पवन राठी )
सापन्दा रोड़ स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक अध्ययन ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं केकड़ी शहर का नाम रोशन किया। स्कूल निदेशक एवं ओलंपियाड प्रभारी अजय जैन ने बताया कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कक्षा चार की छात्रा शिवांशी तिवाड़ी पुत्री कृष्ण कुमार तिवाड़ी ने 40 में से 39 अंक प्राप्त कर 99.67 परसेंटाइल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान अर्जित किया। छात्रा शिवांशी को इस उपलब्धि पर फाउंडेशन की ओर से एक हजार रुपये का गिफ्ट हैम्फर, इंटरनेशनल सिल्वर मेडल, एवं सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफोर्मेंस से सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार कक्षा चार की छात्रा काव्या झंवर पुत्री सौरभ झंवर ने 97.56 परसेंटाइल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। छात्रा काव्या को फाउंडेशन की तरफ से पांच सौ रुपये का गिफ्ट हैम्फर, गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में कक्षा चार की छात्रा नव्या सोनी पुत्री सत्यप्रकाश सोनी ने 96.39 परसेंटाइल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 18वां स्थान प्राप्त किया। छात्रा नव्या को फाउंडेशन द्वारा गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल एवं उपप्रधानाचार्य कैलाशचन्द शर्मा ने इन होनहार छात्राओं को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

