सम्भल जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत रविवार को जागरूकता स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
दिनांक 22 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चन्दौसी/सहायक नोडल मिशन शक्ति श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में यह रैली कस्बा सम्भल स्थित चौकी चौधरी सराय से शुरू हुई। रैली का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक महिला सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सम्भल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
Related Post
One thought on “सम्भल में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत स्कूटी रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश”
Comments are closed.

[…] […]