• Fri. Mar 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

स्मैक व नगदी के साथ माँ-बेटों सहित तीन अभियुक्तों को बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 22 मार्च 2026

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने 22 मार्च 2026 दिन रविवार को दीपक कंप्यूटर्स आनन्द नगर कटरा से 113.06 ग्राम स्मैक व 1,00,000 रुपयें नगद के साथ तीन अभियुक्तों को जिसमे दीपक कुमार पुत्र सुखई उम्र 24 वर्ष, शिवांश गुप्ता पुत्र सुखई उम्र 21 वर्ष ,राजकुमारी देवी पत्नी सुखई उम्र करीब 50 वर्ष है , तीनों अभियुक्त जो न्याय मार्ग, कचहरी रोड, आनन्द नगर कटरा, थाना कोतवाली जनपद बस्ती को रहने वाले थे, को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह,उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार,उप निरीक्षक जय प्रकाश मिश्रा, महिला उप निरीक्षक अनुपम त्यागी व टीम के अन्य लोग शामिल रहे।