रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 25 मार्च 2026
बस्ती। उत्तर प्रदेश में विकास एवं सतत समृद्धि के नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के जनपद प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास की एक लघु फिल्म को देखा। इस अवसर पर मंत्री आशीष कुमार पटेल, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना व अन्य पदाधिकारी नेताओं ने संयुक्त रूप से विश्व श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, प्रधानमंत्री आवास, रेशम, आरसेटी योजना के तहत ब्यूटी पार्लर के लाभार्थियों को लाभान्वित किया और स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुस्तक भेंट किया।
उसके पश्चात् मंत्री आशीष कुमार पटेल ने कलेक्टेªट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस बन्धुओं से वार्ता की गयी। इस दौरान मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमान और सफलता के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

[…] […]