माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना-चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बच्चे संबंधी राज्य / जनपद स्तरीय संकट को यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म / मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा आदि को समाज के समक्ष रखते हुए उनके सुधार हेतु जन चौपाल लगाकर जागरुक किया गया।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज–5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विविध हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन – 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, एंबुलेंस सेवा – 108 ,चाइल्ड लाइन- 1098 ,स्वास्थ्य सेवा- 102 ,महिला हेल्पलाइन – 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076 ,साइबर हेल्पलाइन – 1930 आदि की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता,2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,2023; तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) साथ ही साथ साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के खतरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।


