• Sun. Apr 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

महाराजा निषाद राज जयंती के पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन। रिपोर्टर अभिषेक सिंह

ByNews Editor

Apr 5, 2026
महाराजा निषाद राज जयंती के पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन। रिपोर्टर अभिषेक सिंहमहाराजा निषाद राज जयंती के पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन। रिपोर्टर अभिषेक सिंह

जिला अस्पताल मे महाराजा निषाद राज जयंती के पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमें निषाद समाज सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक पूर्व जयंती अध्यक्ष रामदुलार निषाद, उपाध्यक्ष राम तिवारी निषाद, कृष्ण कुमार पांडे के विशेष सहयोग से तत्वाधान में महाराजा गुहा राज निषाद की जयंती पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। राम तिवारी निषाद ने कहा कि हमारे महाराज की जयंती के पूर्व संध्या पर हम युवाओं के लिए सामाजिक सरोकारों से नाता जोड़ने के लिए इस तरीके का आयोजन हमेशा करते रहना चाहिए। आयु होने के बावजूद उन्होंने स्वयं रक्तदान किया। इस समाज के लोगों को रक्त की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है इसलिए सभी युवा साथियों को रक्तदान में भाग लेना चाहिए। ‌ रक्तदान करने से रक्त का संचार और अधिक रक्त बनता है शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदाता में अभिषेक निषाद, जय राज निषाद, प्रेम निषाद, सुरेश निषाद, राजबहादुर यादव, प्रदीप निषाद और मोनू कुमार सहित लोग शामिल रहे।

रक्तदान शिविर कार्यक्रम में संतोष निषाद( निषाद समाज अध्यक्ष), उमेश निषाद, बाबा लक्मण दास, बाबा मंजीत दास, नेता अच्छे लाल निषाद, पूर्व प्रधान रोहित निषाद, मोहन निषाद,राजन निषाद, रोहित निषाद, राहुल निषाद समाज सेवी, हेमंत निषाद समाजसेवी आदि लोग उपस्थित थे

महाराजा निषाद राज जयंती के पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन।रिपोर्टर अभिषेक सिंह
महाराजा निषाद राज जयंती के पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन।
रिपोर्टर अभिषेक सिंह

अन्य ख़बरें