• Wed. Sep 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल पुलिस का ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान तेज, महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

संभल, 05 अप्रैल 2026:
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद सम्भल पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी/सहायक नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रमों में महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का भरोसा दिलाया गया।
साथ ही, एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर पंपलेट वितरित किए गए। इन पंपलेट्स के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे—
1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */