सद्गुरु आश्रम टोंक में 4 अप्रैल से 16 अप्रैल तक शिव शक्ति साम्राज्य लक्ष्मी अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। सद्गुरु आश्रम के व्यवस्थापक विष्णु सामने बताया कि यह अनुष्ठान 16 अप्रैल तक चलेगा इसमें देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में भाग लेंगे एवं गुरुदेव पंडित श्री राजकुमार जी शर्मा से ज्योतिष चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। आज अनुष्ठान के प्रथम दिवस में 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया इसमें देश और विदेश के श्रद्धालु उपस्थित थे जिसमें मुख्ता कनाडा से आए श्री जसवीर सिंह, दुबई से राकेश सिंह और बनारस अयोध्या कोलकाता दुर्गापुर छत्तीसगढ़ और देश और विदेशी श्रद्धालु उपस्थित रहे। आज आज अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय भाई साहब शिव लहरी जी उपस्थित रहे आज गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि जो जैसा है उसको वैसा स्वीकार करें प्रत्येक व्यक्ति में कुछ कमियां होती है यदि उन कवियों के साथ उसको स्वीकार करेंगे तो वह भविष्य में सुधार किया जा सकता है व्यक्ति के कर्म प्रधान होते हैं कर्म यदि करतेरहे तो निश्चित तौर पर सफल होता है हमारे कर्म ही प्रथम पूजा है भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। यदि इंसान कर्म करते रहेगा तो निश्चित तौर पर उसका भविष्य सुखद होगा। गुरुदेव के विषय में बताया जाता है कि गुरुदेव श्रद्धालुओं की मुख्य मंडल देखकर उनकी कुंडली एवं वर्तमान एवं भूत और भविष्य की की गणना कर उनका मार्गदर्शन करते हैं लोगों के कासन को दूर करते हैं उनकी नकारात्मकताओं को दूर करते हैं उनको सचेत करते हैं धार्मिक आडंबरों से दूर करने का प्रयास करते हैं आश्रम में प्रत्येक व्यक्ति के लिए भजन चाय नाश्ता निशुल्क है। धर्म के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम आवश्यक है जो धर्म से जुड़ता है उनसे तौर पर राष्ट्र से भी जुड़ा रहता है
टोंक,5 अप्रैल।टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।धर्म के साथ राष्ट्र प्रेम भी आवश्यक है। आचार्य पंडित राजकुमार शर्मा ।
