जयपुर राजधानी से बड़ी खबर चार लोगों की जान लेने के आरोपी राहुल झा को खाटूश्यामजी से किया गिरफ्तार
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों की जा लेने के आरोपी राहुल झा को खाटूश्यामजी से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खाटूश्यामजी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
राहुल झा
कार्रवाई: करधनी थाना पुलिस, जयपुर
