• Sun. Mar 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

prayagraj में चल रही थी नकली नोट छापने की फैक्टरी,

prayagrajprayagraj

prayagraj में चल रही थी नकली नोट छापने की फैक्टरी, डेढ़ लाख नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार

प्रयागराज। शहर के अतरसुइया इलाके के एक मदरसे में नकली नोट छापने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। यह खेल मौलवी की देख रेख में चल रहा था। पुलिस ने मौलवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। यहां से नकली नोट छापकर कई स्थानों पर भेजा की जा रहा था

अतरसुइया इलाके में स्थित मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिद ए आजम में नकली नोट छापने की फैक्टरी चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से डेढ़ लाख रुपये नकली नोट बरामद करते हुए मौलवी मोहम्मद तफ्सीरुल समेत उसके गिरोह के सदस्य मोहम्मद अफजल, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद आफरीन को गिरफ्तार कर लिया है मौलवी तफ्सीरुल मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। गिरोह का सरगना जहीर खान भी उड़ीसा में मौलवी के ही गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *