• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

U.P बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे दो भाईयों की हादसे में मौत

U.PU.P

U.P  के प्रयागराज जिले के सराय इनायत थाना अंतर्गत तेंदुई गांव निवासी गौतम सिंह (24 वर्ष) व अंकित सिंह (21 वर्ष ) नामक दोनों चचेरा भाई अपनी बुलेट पर सवार हो बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन कर वापस हरहुआ से रखौना की तरफ घर जा रहे थे। आगे चल रही एक ट्रक ने ओवर ब्रिज पर बने ब्रेकर आ जाने के कारण अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बुलेट सवार ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़े और दोनों चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *