• Mon. Oct 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार: गुरशरण सिंह राजपूत

परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के अवैध कारोबार पर खड़े किए गंभीर सवाल; 2027 में भाजपा सरकार बनाने की अपील

लुधियाना: भाजपा देहाती युवा मोर्चा लुधियाना के जिला सचिव गुरशरण सिंह राजपूत ने मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को अपनी जान गंवानी पड़े, यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

 

 

 

 

 

गुरशरण सिंह राजपूत ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री का विरोध करते हुए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे थे। मानसा में एक मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर हुए विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में उनके साथी भी घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए।

गुरशरण सिंह राजपूत ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दें और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाना, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के लोग पंजाब के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का सही उपयोग करेंगे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें