युवा रक्तदान सोसायटी द्वारा संस्था के संस्थापक सुरेंद्र सिंगला के सुपुत्र स्व. योगेश मणि सिंगला जिम्मी की स्मृति में 26 अक्टूबर को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित 139वें विशाल रक्तदान शिविरों में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं अग्रवाल युवा संगठन का सहयोग रहेगा। शिविर आयोजन को लेकर संस्था की एक आवश्यक बैठक संस्थापक सुरेंद्र सिंगला की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई जिसमें संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल, पूर्व अध्यक्ष दविंद्र मित्तल, दिव्यांग राम गोपाल मित्तल, पी. मुरारी लाल शर्मा, प्रवीण गर्ग एवं जसमेल सिंह सिद्धू शामिल थे। उन्होंने बताया कि शिविर की सफलता के लिए सभी धार्मि शिविरों में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्त प्राप्त करने के लिए स्थानीय सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम भाग लेगी।
प. मोहन लाल कौशिक की स्मृति में आयोजित होगी शोक सभा:
युवा रक्तदान सोसायटी के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी ने बताया कि शहर के विख्यात कर्मठ समाजसेवी एवं श्री ब्राह्मण सभा के गठन स्व. मोहन लाल कौशिक की स्मृति में 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में शहर की सामाजिक, धार्मिक साक्षरता के प्रतिनिधि शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करेंगे।
