• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

uttar pradesh जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र खालिसपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।*

uttar pradeshuttar pradesh

03/09/2024
राजेश वर्मा
स्टेट कोर्डिनेटर uttar pradesh
चाणक्य न्यूज नेटवर्क
6392216812

uttar pradesh  जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र खालिसपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।*

 

uttar pradesh  निपुण तालिका के अनुसार बच्चों के शिक्षण स्तर की जांच कर एसएमसी की प्रतिमाह बैठक सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।*

uttar pradesh  मऊ..  जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र कोपागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र खालिसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निपुण तालिका के अनुसार बच्चों के शिक्षण स्तर की जांच की। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों को पूछकर उनसे उत्तर लिए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता स्तर की जांच हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की उपस्थिति एवं एमडीएम की गुणवत्ता हेतु संबंधित प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने एसएमसी की सक्रियता बढ़ाते हुए प्रत्येक माह के पहले बुधवार को होने वाली बैठक सुनिश्चित करने तथा समस्त सदस्यों के उपस्थित रहने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि एसएमसी के सदस्य बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही साथ एमडीएम की गुणवत्ता की भी नियमित मॉनिटरिंग करें, जिससे बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं उनकी अपेक्षित निपुणता में सुधार लाया जा सके। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र खालिसपुर का भी निरीक्षण कर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ ही साथ नियमित उनके अभिभावकों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद, तहसील एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका के अनुसार बच्चों का कक्षा वार असेसमेंट होने तथा एसएमसी की नियमित बैठक होने के साथ ही उनकी सक्रियता के संबंध में भी जांच करने के निर्देश दिए।

One thought on “uttar pradesh जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र खालिसपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।*”
  1. I do not even know how I ended up here, but I thought this post was good. I do not know who you are but definitely you’re going to a famous blogger if you aren’t already 😉 Cheers!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें