10/11/2024
राजेश वर्मा
स्टेट कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश
चाणक्य न्यूज इंडिया
6392216812
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत
मऊ…
आज बलिया दादर (मुंबई)स्पेशल एक्सप्रेस से रतनपुरा, मऊ में एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई,
मृतक प्रिंस कुमार राजभर पुत्र अशोक राजभर नंदू पोखरा देव पर जनपद मऊ का निवासी था,
जो विगत दिवस अपने ननिहाल रतनपुरा में मिश्री राजभर निवासी रतनपुरा जनपद मऊ में छठ पूजा पर आया हुआ था,
मृतक प्रिंस राजभर रेलवे ट्रैक पर गया , जहां बलिया से चलकर दादर (मुंबई) को जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया,
रतनपुर के ग्राम प्रधान नंदकिशोर गुप्ता और भाजपा जिला महामंत्री तथा पूर्व प्रधान रतनपुरा रामसर मोर की देखरेख में चौकी प्रभारी सरफराज खान ने लाश का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,
ऐसा कहां जा रहा था कि प्रिंस राजभर एक होनहार खिलाड़ी भी था,
