DELHI के स्कूलों-रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी
DELHI RBI को रूसी भाषा में आया मेल, मुंबई पुलिस अलर्ट

दिल्ली के 6 स्कूलों और मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार की दोपहर को रूसी भाषा में यह धमकी भरा ई-मेल आया। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले ने लिखा था कि 13-14 दिसंबर को स्कूलों में बम विस्फोट होंगे।
धमकी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के जोन 1 के डीसीपी ने बताया कि माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली के 6 स्कूलों को भी धमकी भरा मेल आया
RAEBAREILY गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
NEW DELHI चुनाव आते ही नेताओ के ढोंग शुरू
https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903
दिल्ली के 6 स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात के 12:54 बजे ईमेल आया जिसमें पैरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर हमले की धमकी थी।
दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से सुबह 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के कैम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे, डीपीएस अमर कॉलोनी से सुबह 6:35 बजे, डिफेंस कॉलोनी के साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल से सुबह 7:57 बजे, सफदरजंग के दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल से सुबह 8:02 बजे और रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल से सुबह 8:30 बजे फोन आए कि उन्हें धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान इन स्कूलों की जांच करने पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है।
f7uoav
ah2fy2
rzlukd
pbzaex
h80lsv
h0pn6p
bw37vu
1o11dh
x1jgxp