MAHARASHTRA विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कुछ देर में नागपुर विधान भवन में होगा।
महाराष्ट्र में 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण राज्य की उप-राजधानी में होने जा रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को कांग्रेस के CM सुधाकरराव नाइक के मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में हुआ था।
NAGPUR
आज कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा के 20-21 विधायक मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना को 11-12 और NCP-अजित गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।
NCP के अजित पवार ने शपथग्रहण से ठीक पहले कहा है कि आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। महायुति के सभी विधायकों पर ये नियम लागू होगा। इसके बाद नए चेहरों को मौका दिया जाएगा