• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI अंबेडकर अपमान पर शाह को बर्खास्त करें मोदी

Byadmin

Dec 18, 2024 #DELHI
DELHIDELHI

DELHI अंबेडकर अपमान पर शाह को बर्खास्त करें मोदी

DELHI
DELHI

DELHI खड़गे बोले– अंबेडकर अपमान पर शाह को बर्खास्त करें मोदी

DELHI रात 12 बजे तक समय, नहीं प्रदर्शन होंगे

DELHI दोनों एक-दूसरे के पाप को सपोर्ट कर रहे

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘कांग्रेस, नेहरू और गांधी फैमिली को नीचा दिखाने के लिए उन्होंने यह बातें कल की हैं। जो व्यक्ति ऐसी बातें बोल रहा है और सारे देश में टीवी पर लाइव चल रही हैं। उनको प्रधानमंत्री टोक नहीं रहे हैं। जिस विचारधारा को अंबेडकर नहीं मानते, स्वर्ग और नर्क की बात उन्होंने कभी कही नहीं। वैसी बातें लेकर गृह मंत्री बात कर रहे हैं।’

NEW DELHI हंगामे के बीच सदन कल तक के लिए स्थगित

NEW DELHI अंबेडकर को लेकर संसद में हंगामा

उन्होंने कहा कि मोदीजी ने गृहमंत्री को डिफेंड करने के लिए 6 ट्वीट किए। क्या जरूरत थी ऐसा करने की। अगर कोई अंबेडकर के बारे में गलत बोलता है, तो उसको अपनी कैबिनेट से निकाल देना चाहिए था। लेकिन दोनों बड़े गहरे दोस्त हैं, एक-दूसरे के पाप को सपोर्ट करते हैं। इन्होंने पाप किया, गलत बोला तो मोदीजी सपोर्ट करते हैं, मोदीजी करते हैं तो वो सपोर्ट करते हैं। उनकी वही मानसिकता है इसीलिए अंबेडकर के बारे में ऐसी बात बोलीं। अगर बाबा साहेब पर अभिमान होता तो ऐसी बात शाह नहीं बोलते। अमित शाह को माफीनामा देना चाहिए। मोदीजी को अगर जरा भी अंबेडकर के बारे में श्रद्धा है तो रात 12 बजे से पहले शाह को बर्खास्त कर देना चाहिए। नहीं तो देशभर में प्रदर्शन होगा।’

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/?hl=en

शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में अंबेडकर पर बयान दिया था शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था , ‘अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’

इन बयानों के बाद बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने X पर 6 पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है। पंडित नेहरू ने चुनाव में अंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।’

By admin

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
प्रदेश सरकार के नव वर्षो की प्रगति पर आधारित पुस्तको एवं डाक्यूमेन्ट्री का किया गया अवलोकन
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *